बाबा धरनीधर ब्राह्मण सेवा समिति का आधिकारिक बैंक खाता खुला
बाबा धरनीधर ब्राह्मण सेवा समिति का आधिकारिक बैंक खाता खुलागोरखपुर। बाबा धरनीधर ब्राह्मण सेवा समिति का आधिकारिक बैंक खाता उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में सफलतापूर्वक खोल दिया गया है। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बैंक खाता खुलने से सदस्यता शुल्क, सहयोग राशि और दान का लेन-देन अब अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। खाते में प्राप्त धनराशि का उपयोग जरूरतमंद परिवारों की सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों में किया जाएगा।समिति के बैंक खाते का विवरण- खाताधारक का नाम: बाबा धरनीधर ब्राह्मण सेवा समिति- बैंक का नाम: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक- खाता संख्या: 62770200000019- IFSC कोड: BARB0BUPGBXसमिति के अध्यक्ष राघव पांडेय, उपसचिव डॉ. अवनीश पांडेय, मीडिया प्रभारी मनीष पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।समिति ने समाज के सभी सम्मानित लोगों से संगठन से जुड़ने और स्वेच्छा से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। सहयोग राशि भेजने के बाद भुगतान का प्रमाण समिति के अधिकृत पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जा सकता है।जय परशुराम!